Hindi NewsNcr NewsNoida NewsJharkhand Woman Accuses Chhattisgarh Youth of Rape and Assault via Matrimonial Site

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

झारखंड की एक युवती ने छत्तीसगढ़ के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे नोएडा के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इंकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 29 March 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप

नोएडा, संवाददाता। एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये युवक के संपर्क में आई झारखंड की युवती ने छत्तीसगढ़ के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना फेज-तीन में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि झारखंड की एक युवती ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये नवंबर 2024 में छत्तीसगढ़ निवासी इशांक नामक युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच फोन पर ही शादी करने का निर्णय लिया। शादी करने से पहले युवक ने उसे नोएडा के सेक्टर-70 स्थित एक होटल में बुलाया। युवती का कहना है कि वह 20 मार्च को नोएडा आई और आरोपी ने उसे कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें