Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFatal Accident on Yamuna Expressway Dumper Overturns One Dead and Two Injured

मिट्टी से भरा डंपर पलटने से चालक की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक डंपर तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 20 June 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
मिट्टी से भरा डंपर पलटने से चालक की मौत

रबूपुरा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर मिट्टी से भरा तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में डंपर के चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म सिटी क्षेत्र में मिट्टी ढुलाई में लगा डंपर 30 मीटर रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में डंपर चालक 23 वर्षीय सद्दाम और साथ बैठे शमशाद और 22 वर्षीय मुवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सद्दाम को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मुबीन और शमशाद का इलाज झाझर के राना अस्पताल में उपचार चल रहा है।

तीनों जेवर कोतवाली के गांव नगला हांडा के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि डंपर फिल्म सिटी के सर्विस लेन के मिट्टी ढुलाई कार्य में लगा था। --- कई घंटे जाम लगा रहा हादसे से सड़क पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जेवर से ग्रेटर नोएडा आने वाले वाहन चालकों को गर्मी में घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा। मिट्टी लदी होने के कारण इसे हटाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कई घंटों की मशक्कत के बाद डंपर को मौके से हटा दिया गया, जिसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें