Hindi NewsNcr NewsNoida NewsE-Library Launch in Greater Noida s Dhanakaur to Promote Reading Culture
इंटर कॉलेज में जल्द ई-लाइब्रेरी शुरू होगी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आदर्श इंटर कॉलेज में ई-लाइब्रेरी शुरू होगी। यमुना प्राधिकरण ने भूमि पूजन किया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों के लिए जल्दी लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होगी। 107 स्थानों...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 10 June 2025 06:03 PM

ग्रेटर नोएडा। दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ई-लाइब्रेरी शुरू होगी। यमुना प्राधिकरण ने ई-लाइब्रेरी शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द लोगों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उनमें 107 स्थानों पर ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। 40 स्थानों पर ई-लाइब्रेरी स्वीकृत हो गई है। कई जगह काम चल रहा है। लोगों में पढ़ने लिखने का माहौल बने इसे ध्यान में रखते हुए ई-लाइब्रेरी बनवाई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।