Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUIDAI Extends Free Online Aadhaar Update Deadline to June 14 2026

आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार को मुफ्त ऑनलाइन अपडेट करने की तारीख 14 जून 2025 से बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी है। इससे लाखों आधारधारकों को राहत मिलेगी। लोग myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 June 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
आधार अपडेट करने की तारीख बढ़ी

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार को मुफ्त ऑनलाइन अपडेट की तारीख 14 जून, 2025 से बढ़ा 14 जून 2026 कर दी है। इस कदम से, आधार अपडेट करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जो लोग अपना आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं, वे अपने दस्तावेजों को मुफ्त में अपलोड कर आधार में बदलाव करा सकते हैं। इस कदम से देशभर में लाखों आधारधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आम लोग मुफ्त सेवा का लाभ myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। यूआईडीएआई लोगों को अपने आधार में दस्तावेज अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

यूआईडीएआई ने आधार धारकों से, खास तौर पर उन लोगों से, जिन्होंने 10 साल से ज्यादा समय पहले अपना आधार प्राप्त किया था और तब से अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, आधार डेटाबेस में अपने रिकॉर्ड अपडेट करने का आग्रह किया है। यह उन व्यक्तियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिनका नाम, पता या अन्य जनसांख्यिकीय विवरण बदल गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें