असम में हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो गिरफ्तार
असम में हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम हमले के बाद अब तक 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 04:55 PM

गुवाहाटी, एजेंसी। असम में हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम हमले के बाद ऐसे मामलों में अब तक 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को ‘एक्स पर लिखा कि तिनसुकिया और नगांव जिले में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तिनसुकिया से गिरफ्तार व्यक्ति ने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा की थी, जबकि नगांव के आरोपी ने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।