मिजोरम व गोवा के बाद त्रिपुरा तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना
त्रिपुरा को सोमवार को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। गोवा और मिजोरम के बाद, यह देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसे ऐतिहासिक पल बताया और कहा कि शिक्षा और साक्षरता...

अगरतला, एजेंसी त्रिपुरा सोमवार को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया। गोवा व मिजोरम के बाद त्रिपुरा देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। रबिंद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साहा ने इसे त्रिपुरा के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण पल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा व साक्षरता एक अहम घटक है। प्रौढ़ साक्षरता विभाग की निदेशक प्रीति मीणा ने बताया कि राज्य में 23,184 निरक्षर लोगों की पहचान की गई थी, जिन्हें साक्षर बनाते हुए प्रदेश के शत-प्रतिशत साक्षरता दर के लक्ष्य को पूरा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।