कर्नाटक में बाघ के हमले में महिला की मौत
चामराजनगर जिले के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में एक बाघ के हमले में 31 वर्षीय पुत्तम्मा की मौत हो गई। महिला अपने पशुओं को चराने गई थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। वन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 07:48 PM

चामराजनगर (कर्नाटक), एजेंसी चामराजनगर जिले के बांदीपुर टाइगर रिजर्व की सीमा में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार दोपहर 31 वर्षीय पुत्तम्मा अपने पशुओं को चराने ओंकार रेंज में गई थी। इसी दौरान एक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर 100 मीटर दूर ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बांदीपुर वन संरक्षक प्रभाकरण ने बताया कि घटना में शामिल बाघ की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।