Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTen Youths Surrender with Weapons in Assam Foiling New Militant Group Plans

असम: गोला बारूद के साथ 10 युवकों का आत्मसमर्पण

गुवाहाटी में, दस युवकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ये युवक असम में एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि इनमें एक एके-47, तीन पिस्तौल, और अन्य हथियार शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
असम: गोला बारूद के साथ 10 युवकों का आत्मसमर्पण

गुवाहाटी, एजेंसी। दस युवकों ने हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह असम में एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह सफलता कार्बी आंगलोंग पुलिस द्वारा खुफिया सूचना पर चलाए गए अभियानों और व्यापक संपर्क प्रयासों से मिली। असम पुलिस ने ‘एक्स पर कहा, “शांति और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दृष्टिकोण के अनुरूप, कार्बी आंगलोंग पुलिस ने खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियान संचालित किए। इसके परिणामस्वरूप 10 गुमराह युवकों ने एक एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, एक सिंगल बैरल बंदूक, एक हथगोला और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

वे ‘डीएचडी (यू) के नाम से एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि असम पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शांति सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें