Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTamil Nadu CM MK Stalin Accuses BJP of Hatred Towards Tamil Heritage

तमिल गौरव से नफरत करती है भाजपा : स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह तमिल गौरव से नफरत करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कीझाड़ी के प्राचीन उत्खनन स्थल की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर रही है। स्टालिन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 June 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
तमिल गौरव से नफरत करती है भाजपा : स्टालिन

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा तमिल गौरव से नफरत है। कहा कि शिवगंगा जिले में कीझाड़ी के प्राचीन उत्खनन स्थल के निष्कर्षों को स्वीकार न करने और अंतिम रिपोर्ट को नजरअंदाज करने की भाजपा सरकार कोशिश कर रही है। स्टालिन ने दावा किया कि वैज्ञानिक परिणामों से समर्थित सभी अध्ययनों के बावजूद, केंद्र सरकार कीझाड़ी उत्खनन रिपोर्ट के प्रकाशन में देरी करके तमिल सांस्कृतिक के गौरव को छिपाने की कोशिश कर रही है। स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि यह तमिल संस्कृति और गौरव पर भाजपा सरकार का हमला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरस्वती सभ्यता को बढ़ावा देकर द्रविड़ संस्कृति के प्रतीक को नष्ट करना चाहती है। स्टालिन ने कहा कि कीझाडी उत्खनन से स्पष्ट है कि तमिलों की वैगई नदी सभ्यता 2,500 से 3,000 वर्ष पुरानी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें