Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSri Lankan Pirates Attack Tamil Nadu Fishermen Loot Equipment

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने हमला किया

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने 8 भारतीय मछुआरों पर हमला किया। मछली पकड़ने के दौरान डाकुओं ने उनकी नावों पर लूटपाट की, जिससे एक मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने हमला किया

नागपट्टिनम, एजेंसी तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के मछुआरों के एक समूह पर श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने कथित हमला किया और लूटपाट की। मत्स्य विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार 8 भारतीय मछुआरे 2 नावों से मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। इसी बीच समुद्री डाकुओं के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया और उनके मछली पकड़ने का सामान भी लूट लिया। अधिकारी ने बताया कि एक मछुआरे को सिर में गंभीर चोट आईं हैं जबकि तीन अन्य भी घायल हैं। घटना के बाद मछुआरे बुधवार रात वापस लौट आए। राष्ट्रीय मछुआरा यूनियन के अध्यक्ष आर.एम.पी.राजेंद्र नट्टर ने कहा कि समुद्री डाकुओं के हमले एक नियमित घटना बनती जा रही है।

उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से मछुआरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें