Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSri Lankan Bowlers Dominate Bangladesh in Second Test Match

खेल : क्रिकेट - श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा कोलंबो। असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो और सोनल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 June 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा कोलंबो। असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो और सोनल दिनुशा (दो-दो विकेट) के शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। बुधवार को मेजबान टीम ने बांग्लादेश के 220 रन पर आठ विकेट झटक लिए थे। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया पर शुरुआत खराब रही। असिता फर्नांडो ने अनामुल हक (शून्य) को बोल्ड कर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बी लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उसके चार बल्लेबाज 74 रन के स्कोर तक लौट चुके थे। उसके बाद मुशफिकुर रहीम (35) और लिटन कुमार दास (34) ने पारी संभाली।

दोनों ने 67 रन जोड़े। इनके अलावा मेहदी हसन मिराज (31) और नईम हसन (25) ने भी छोटा योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें