Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSobha Mumbai Falcons Led by Shreyas Iyer Set for T20 Mumbai League Final Against Maratha Royals

खेल : श्रेयस की मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स में फाइनल आज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस टी-20 मुंबई लीग के फाइनल में मराठा रॉयल्स का सामना करने के लिए तैयार है। फाल्कंस ने सेमीफाइनल में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को हराया, जबकि रॉयल्स ने ईगल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 04:13 PM
share Share
Follow Us on
खेल : श्रेयस की मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स में फाइनल आज

मुंबई, एजेंसी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना टी-20 मुंबई लीग के फाइनल में गुरुवार को मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। श्रेयस की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं। सेमीफाइनल में टीम ने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से पराजित किया। श्रेयस सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके लेकिन फाइनल में इस गलती को सुधारना चाहेंगे। कुछ रोज पहले ही आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस खिताब जीतने को बेताब होंगे। दूसरे सेमीफाइनल में मराठा रॉयल्स ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया।

कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। रॉयल्स के रोहन राजे ने पांच विकेट चटकाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें