खेल : तैराकी : शोआन गांगुली ने राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड सुधारा
तैराकी : शोआन गांगुली ने राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड सुधारा भुवनेश्वर। शोआन गांगुली ने सीनियर

तैराकी : शोआन गांगुली ने राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड सुधारा भुवनेश्वर। शोआन गांगुली ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी के पांचवें और अंतिम दिन 400 मीटर मेडले में अपना राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड बेहतर किया। इसमें कर्नाटक कुल 41 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। कर्नाटक के गांगुली ने 400 मीटर मेडले में 4:24.64 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। अद्वेत पेज 4:26.90 सेकंड के साथ दूसरे जबकि मध्य प्रदेश के आर्यन नेहरा 4:30.35 के समय से तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भाव्या सचदेवा ने 9:09.67 के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल (9:18.16) और महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े (9:18.20) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
कर्नाटक ने 16 स्वर्ण, 11 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 41 पदक जीते। तमिलनाडु 16 पदक के साथ दूसरे जबकि महाराष्ट्र 17 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।