Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSecurity Forces Arrest Four Militants Linked to Banned Organizations in Manipur

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल में सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक एनएससीएन (निक्की-सुमी) का सदस्य है, जो फिरौती के लिए अपहरण में शामिल था। अन्य गिरफ्तारियां...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, एजेंसी। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (निक्की-सुमी) के एक कैडर को गुरुवार को जिरीबाम जिले के कमरांगा गांव से गिरफ्तार किया गया। यह उग्रवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के मोरेह थानाक्षेत्र में काकचिंग तुरेल वांगमा से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक (प्रो) और पीएलए के एक-एक उग्रवादी को तेंगनौपाल जिले में म्यांमार सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें