Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRamdas Athawale Urges Maharashtra Government to Resist Pressure from Thackeray Brothers on Language Issue

त्रिभाषा पर महाराष्ट्र सरकार को ठाकरे बंधुओं के दबाव में झुकना नहीं चाहिए : अठावले

मुंबई के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को ठाकरे बंधुओं के दबाव में नहीं झुकना चाहिए। उन्होंने त्रिभाषा विवाद पर शिवसेना और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रदर्शन का जिक्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
त्रिभाषा पर महाराष्ट्र सरकार को ठाकरे बंधुओं के दबाव में झुकना नहीं चाहिए : अठावले

मुंबई, एजेंसी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि जारी त्रिभाषा विवाद पर महाराष्ट्र सरकार को ठाकरे बंधुओं के दबाव में झुकना नहीं चाहिए। उद्धव ठाकरे की शिवसेना व महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की ओर से त्रिभाषा विवाद पर प्रदर्शन का एलान करने के बाद अठावले ने मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधु इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार के उनके राजनीति दबाव के आगे झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने हिंदी के विरोध को असंवैधानिक करार दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें