ब्यूरो---: राजनाथ से सुखोई विमानों को अपग्रेड करने पर रूस से बात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोसौव के साथ सुखोई-30 एमकेआई विमानों के अपग्रेड और एस-400 मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति,...

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोसौव के साथ बातचीत में सुखोई-30 एमकेआई विमानों को अपग्रेड करने और एस-400 मिसाइल सिस्टम की शेष दो यूनिटों की जल्दी आपूर्ति पर बातचीत की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रूस के रक्षा मंत्री के साथ यह पहली बैठक थी। रक्षा तैयारियों को लेकर बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में संपन्न हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्री से बात की। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान भू-राजनीतिक स्थितियों, सीमा-पार आतंकवाद और भारत-रूस रक्षा सहयोग जैसे विषयों पर गहन चर्चा की।
बैठक के दौरान रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता विशेष रूप से वायु रक्षा, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, आधुनिक क्षमताओं और हवाई प्लेटफार्मों के उन्नयन जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं जैसे एस-400 प्रणाली की आपूर्ति, एसयू-30 एमकेआई अपग्रेड और तय समय सीमा में महत्वपूर्ण सैन्य साजो-सामान की खरीद पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। दरअसल, भारत के पास करीब ढाई सौ सुखोई विमान हैं। इनको अपग्रेड करने के लिए रूस से बातचीत चल रही है। रूस इन विमानों के लिए अत्याधुनिक एएल 41 इंजन देने को तैयार है जो सुखोई 57 में इस्तेमाल हो रहा। नए इंजन से विमानों को नया जीवन भारत के सुखोई में एएल-31 इंजन है। नये इंजन से इन विमानों को नया जीवन मिल जाएगा। इसके अलावा इन विमानों को कई स्वदेशी राडार एवं अन्य उपकरणों से भी लैस कराने की योजना है। मौजूदा स्थिति में भारत कार्यक्रम में तेजी लाना चाहता है। इसी प्रकार एस-400 मिसाइल सिस्टम की दो और यूनिटें रूस से आनी हैं। भारत कुछ और यूनिटें भी खरीदने का इच्छुक है। ऑपरेशन सिंदूर के आलोक में भारत एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान रूस के रक्षा मंत्री ने दीर्घकालिक भारत-रूस संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह और कायराना आतंकवादी कृत्य पर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।