भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में दलित युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना का हवाला देते हुए भाजपा पर दलित विरोधी अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटनाएँ...

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा की एक घटना का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उसकी राजनीति ही नफरत और ऊंच-नीच पर टिकी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, ओडिशा में कथित रूप से दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है। यह घटना उन लोगों के लिए आईना है, जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।
राहुल गांधी ने दावा किया कि दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना बाबा साहेब के संविधान पर हमला है तथा बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा में एससी-एसटी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।