ईरान हमला: ईरान के साथ परमाणु साझेदारी पूरी तरह सुरक्षित: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस-ईरान के बीच परमाणु साझेदारी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बुशहर परमाणु संयंत्र में काम जारी रहने की पुष्टि की और कहा कि ईरान को अंतरराष्ट्रीय कानूनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 02:02 AM

मॉस्को, एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस- ईरान के बीच चल रही परमाणु साझेदारी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम जारी है और वहां से कर्मचारियों को नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दावा कर रहे हैं कि रूस एक भरोसेमंद साझीदार नहीं है वो सिर्फ उकसाने की कोशिश कर रहे। जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत ईरान को परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का पूरा अधिकार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।