Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjabi Singer Sidhu Moosewala s Family Releases 3 New Songs on His Birthday

मूसेवाला के जन्मदिन पर परिवार ने जारी किए तीन नए गाने

चंडीगढ़, एजेंसी पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के जन्म दिन के अवसर पर बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
मूसेवाला के जन्मदिन पर परिवार ने जारी किए तीन नए गाने

चंडीगढ़, एजेंसी पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के जन्म दिन के अवसर पर बुधवार को परिवार ने उनके तीन नए गाने रिलीज किए। मूसेवाला के 32वें जन्म दिन के मौके पर परिवार की ओर से '0008', 'नील' और 'टेक नोट्स' गीतों को बुधवार को दिवंगत गायक के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया। इन गीतों को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले हैं। रिलीज किए गए ये नए गीत 'मूसे प्रिंट' का हिस्सा हैं। मूसेवाला के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में उन्हें जन्म दिन की बधाई देते हुए इन गानों के रिलीज की जानकारी दी गई है। 'टेक नोट्स' को यूट्यूब पर 85 लाख से अधिक व्यूज मिले जबकि '0008' और 'नील' को 65 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं।

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक-रैपर ने 'सो हाई', 'सेम बीफ', 'द लास्ट राइड', 'जस्ट लिसन' और '295' जैसे गीतों के साथ भारत और विदेशों में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अब तीन नए गीत रिलीज होने के साथ ही मरणोपरांत उनके रिलीज गीतों की संख्या 11 पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें