खेल : क्रिकेट - निसांका का नाबाद शतक, श्रीलंका बड़े स्कोर की ओर
निसांका का नाबाद शतक, श्रीलंका बड़े स्कोर की ओर कोलंबो (श्रीलंका)। पाथुम निसांका के

निसांका का नाबाद शतक, श्रीलंका बड़े स्कोर की ओर कोलंबो (श्रीलंका)। पाथुम निसांका के लगातार दूसरे टेस्ट शतक से श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 290 रन बना लिए थे। इससे पहले गुरुवार को बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई। पिछले हफ्ते गॉल में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में 187 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले निसांका अब तक 238 गेंद में 18 चौके की मदद से नाबाद 146 रन बना चुके हैं। चांदीमल पहली बार ‘नर्वस नाइंटी का शिकार हुए और सात रन से शतक चूक गए।
इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 194 रन की भागीदारी की। दिन का खेल खत्म होने के समय निसांका के साथ प्रभात जयसूर्या पांच रन बनाकर क्रीज पर थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।