Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNitin Gadkari Denies Toll Tax for Two-Wheelers Starting July 15

दोपहिया वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लेने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 जुलाई से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा और दोपहिया वाहनों को टोल पर छूट मिलेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
दोपहिया वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स: गडकरी

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जुलाई से टोल टैक्स लेने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। गडकरी ने कहा कि दोपहिया वाहनों को टोल पर छूट जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर लिखा, दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। वहीं, इन खबरों को लेकर एनएचएआई ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है।

एनएचएआई ने कहा, मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है। गौरतलब है इसी महीने की 18 तारीख को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर फास्टैग पास स्कीम का ऐलान किया था। 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी। ये पास 3000 रुपये का होगा। इससे 200 यात्राएं की जा सकेंगी। यह योजना अभी सिर्फ एनएचएआई और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें