Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNHAI Launches Highway Travel App to Find Cheapest Toll Routes

एनएचएआई का ऐप बताएगा, किस राजमार्ग पर है सबसे कम टोल

एनएचएआई का राजमार्गयात्रा ऐप जल्द ही यात्रियों को दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ते की जानकारी देगा। यह नई सुविधा अगले महीने से उपलब्ध होगी। ऐप राष्ट्रीय राजमार्गों की जानकारी और शिकायत निवारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 June 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
एनएचएआई का ऐप बताएगा, किस राजमार्ग पर है सबसे कम टोल

नई दिल्ली, एजेंसी। एनएचएआई का राजमार्गयात्रा ऐप जल्दी ही यह बताएगा कि किन्हीं दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन सा है। यह नई विशेषता अगले महीने से ऐप पर उपलब्ध होगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजमार्गयात्रा ऐप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में व्यापक जानकारी देता है और उन्हें एक कुशल शिकायत निवारण प्रणाली भी प्रदान करता है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी के कुशल परिवहन प्रणाली के मुख्य उत्पाद अधिकारी अमृत सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करने के लिए तीन रास्ते हैं और ऐप यात्रियों को सबसे अच्छा रास्ता चुनने में मदद करेगा।

सिंह ने कहा, आप दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ की यात्रा कर सकते हैं, या गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर-लखनऊ के रास्ते जा सकते हैं या मुरादाबाद-बरेली-सीतापुर-लखनऊ के रास्ते यात्रा कर सकते हैं। यह ऐप वाहन चालकों को दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ते के बारे में बताएगा। दोपहिया और तिपहिया अवैध प्रवेश कर रहे उन्होंने एनएचएआई की अत्याधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दोपहिया और तिपहिया वाहन अवैध रूप से दिल्ली-गुड़गांव और द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। एटीएमएस के आंकड़ों के अनुसार, 21 जून से 23 जून के बीच 1.73 लाख उल्लंघन दर्ज किए गए और इनमें से एक लाख से अधिक प्रतिबंधित वाहनों से संबंधित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें