Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Stock Market Decline Continues Sensex Down 139 Points Amid Geopolitical Tensions

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट

मुंबई में स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 139 अंक गिरकर 81,444.66 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 41 अंक की कमी के साथ 24,812.05 पर रहा। पश्चिम एशिया में तनाव और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट

मुंबई, एजेंसी। स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बुधवार को दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स में 139 अंक की गिरावट आई जबकि एनएसई निफ्टी 41 अंक के नुकसान में रहा। पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स शुरुआती लाभ को गंवाते हुए अंत में 138.64 अंक की गिरावट के साथ 81,444.66 अंक पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद सूचकांक सुबह के कारोबार में 81,858.97 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह लाभ को बरकरार रखने में विफल रहा।

सेंसेक्स एक समय 346.29 अंक तक टूट गया था। निफ्टी भी 41.35 अंक की गिरावट के साथ 24,812.05 अंक पर बंद हुआ। जानकारों ने कहा, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे। हालांकि, मांग में सुधार की उम्मीद में वाहन और सोच-विचार कर खरीदे जाने वाली उपभोक्ता वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों तेजी आई। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें