Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMP CM Mohan Yadav Promises Action Over Technical Flaws in New Bhopal Rail Overbridge

भोपाल में आरओबी निर्माण में तकनीकी खामियों के जिम्मेदार नपेंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नव निर्मित रेल ओवरब्रिज में तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओवरब्रिज का उद्घाटन तब होगा जब इसकी खामियों को ठीक किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
भोपाल में आरओबी निर्माण में तकनीकी खामियों के जिम्मेदार नपेंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल, एजेंसी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि भोपाल में नव निर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरओबी का उद्घाटन तब ही किया जाएगा जब इसकी खामियों को दूर कर लिया जाएगा। भोपाल में एशबाग स्टेडियम के पास बना ओवरब्रिज उसके डिजाइन व 90 डिग्री मोड़ के लिए आलोचना का केंद्र बन गया है। उसकी बनावट को लेकर स्थानीय व राजनीतिक लोग वाहन चालकों की सुरक्षा संबंधी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण की सभी खामियों को ठीक किया जाएगा और उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें