Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsModi Praises Andhra Pradesh for World Record in Yoga Session

योग का रिकॉर्ड बनाने के लिए आंध्र के लोगों को बधाई: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों की सराहना की जिन्होंने विशाखापत्तनम में सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन कर गिनीज रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी सभी प्रतिभागियों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
योग का रिकॉर्ड बनाने के लिए आंध्र के लोगों को बधाई: मोदी

नई दिल्ली/अमरावती, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों की रविवार को सराहना की। राज्य ने विशाखापत्तनम में दुनिया के सबसे बड़े योग सत्र की मेजबानी करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लोगों को धन्यवाद दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ‘एक्स पर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, योग एक बार फिर लोगों को एक साथ लाया है! आंध्र प्रदेश के लोगों को बधाई, जिस तरह से उन्होंने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए आंदोलन को मजबूत किया है।

योगांध्र पहल और विशाखापत्तनम का कार्यक्रम हमेशा कई लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रेरित करेगा। मोदी ने शनिवार को विशाखापत्तनम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान राज्य के जमीनी स्तर पर उत्साह और योगांध्र पहल के तहत दिखाए गए सक्रिय समर्थन की प्रशंसा की थी। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड को जवाब देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह उपलब्धि आंध्र प्रदेश के हर व्यक्ति की है। मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित उत्साह और समर्पण प्रेरणादायक था। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि एकता और उद्देश्य के माध्यम से क्या हासिल किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें