Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsManipur Security Forces Arrest Seven Militants Seize Weapons and Ammunition

मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल पश्चिम जिले के हेइबोंगलोग हिल्स से हथियार और गोला बारूद बरामद इंफाल, एजेंसी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल पश्चिम जिले के हेइबोंगलोग हिल्स से हथियार और गोला बारूद बरामद इंफाल, एजेंसी। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां बुधवार व गुरुवार को इंफाल पश्चिम, टेंग्नौपाल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों से की गईं। प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई बाजार से गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय बलों ने प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) और प्रतिबंधित पीआरईपीएके (प्रो) के एक-एक सदस्य को टेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास पकड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के सेकमाइजिंग खुनौ इलाके से पकड़ा गया।

आरोपी घाटी क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। प्रतिबंधित केसीपी (पीएससी) की एक महिला सदस्य इंफाल पूर्वी जिले के फकनंग थोंगखोंग से पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के एक अन्य सदस्य को जबरन वसूली के आरोप में बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता तेराखोंगशांगबी बाजार से पकड़ा गया। उसके आवास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह राज्य पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले में डीसी ऑफिस गेट के पास पोरोमपट से भी एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। इंफाल पश्चिम जिले के हेइबोंगलोग हिल्स से एक .303 राइफल, मैगजीन के साथ दो सिंगल बैरल राइफल, एक ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें