Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsManipur Police Arrest Six Militants Including Three Women from KCP-PWG

मणिपुर में तीन महिलाओं समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के तीन महिला उग्रवादियों समेत कुल छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तारियां...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 June 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में तीन महिलाओं समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) की तीन महिला उग्रवादी समेत छह उग्रवादियों को इंफाल पश्चिम और इंफाल पू्र्व जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइबंद थिंगल लेइकाई इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) की दो महिला उग्रवादी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि ये सभी जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने गुरुवार को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के चिंगारेल तेजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के दो सक्रिय सदस्यों को गुरुवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई निंगथेम पुखरी मापल क्षेत्र से पकड़ा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें