Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMandhana Emphasizes Revenue Potential in Women s Cricket

खेल : महिला क्रिकेट से राजस्व संभव : मंधाना

महिला क्रिकेट से राजस्व संभव : मंधाना नई दिल्ली। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 June 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
खेल : महिला क्रिकेट से राजस्व संभव : मंधाना

महिला क्रिकेट से राजस्व संभव : मंधाना नई दिल्ली। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना है कि डब्ल्यूपीएल और विभिन्न प्रादेशिक लीग ने साबित कर दिया है कि देश में महिला क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है और आर्थिक रूप से मजबूत भी। मंधाना पहली महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रत्नागिरी जेट्स की कप्तान होंगी। उन्होंने गुरुवार को टीम की विज्ञप्ति में कहा, महिला क्रिकेट को ऐसा मंच मिलना अद्भुत है। प्रदेश संघों और डब्ल्यूपीएल ने भी इसमें काफी मदद की है। इससे साबित होता है कि लोग अब महिला क्रिकेट में पैसे लगाने को तैयार हैं। खेल जितना पेशेवर होगा, उतना ही बेहतर होगा खासकर जमीनी स्तर के क्रिकेटरों के लिए।

भारत में महिला क्रिकेट में निवेश आ रहा है जिससे खिलाड़ी को निखरने में मदद मिल रही है। हमें काफी देर से फिटनेस और इन चीजों के महत्व के बारे में पता चला था। लेकिन मुझे यकीन है कि क्लब और बाकी पहल से इन खिलाड़ियों को इसकी बेहतर जानकारी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें