दिल्ली की महिलाओं से ओडिशा में दुर्व्यव्यहार
दिल्ली से ओडिशा के जाजपुर आईं दो महिलाओं के साथ स्थानीय युवकों ने दुर्व्यवहार किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि युवकों ने उन पर भद्दी टिप्पणियां कीं और गलत तरीके से छुआ। जब एक स्थानीय महिला ने विरोध...

जाजपुर (ओडिशा), एजेंसी। दिल्ली से ओडिशा के जाजपुर गईं दो महिलाओं के साथ स्थानीय युवकों ने दुर्व्यवहार किया। आरोपियों ने महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियां कीं और उन्हें गलत तरीके से छुआ। दिल्ली की 25 वर्षीय छात्रा जाजपुर जिले के एक गांव में अपनी सहपाठी के घर गई थी। सोमवार को वे शक्ति पीठ मां बिरजा मंदिर गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो स्थानीय युवकों ने उनपर अभद्र टिप्पणियां कीं। उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब स्थानीय महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसके भाइयों की भी पिटाई की। उन्होंने रविवार रात को आरोपियों के नाम बताते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक यश प्रताप श्रीमल ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जाजपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार माझी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।