Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsKolkata BJP Leader Sukanta Majumdar Faces Legal Action Over Controversial Comments on Law and Order

बंगाल की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी को लेकर सुकांता मजूमदार पर मुकदमा दर्ज

कोलकाता में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांता मजूमदार के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने मजूमदार पर रेड लाइट इलाके की महिलाओं को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है। टीएमसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
बंगाल की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी को लेकर सुकांता मजूमदार पर मुकदमा दर्ज

कोलकाता, एजेंसी केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांता मजूमदार की प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी को लेकर रविवार को उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार रेड लाइट एरिया सोनागच्ची की एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने मजूमदार पर रेड लाइट इलाके की महिलाओं को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को मजूमदार का एक वीडियो सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन पर हमला बोला था। वीडियो में मजूमदार राज्य की कानून व्यवस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

हालांकि ‘हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। टीएमसी नेताओं ने वीडियो को लेकर मजूमदार से माफी की मांग की है। वहीं भाजपा के राज्य सभा सांसद व प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि मामले पर मुकदमा दर्ज हो चुका है, ऐसे में अब इस पर चर्चा की कोई आवश्यक्ता नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें