Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsKerala Education Minister Criticizes Governor for Displaying Bharat Mata Image

भारत माता की तस्वीर धार्मिक है : शिवनकुट्टी

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राजभवन में भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित करने के लिए राज्यपाल की आलोचना की। उन्होंने इसे धार्मिक तस्वीर बताया और कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा ऐसा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 June 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
भारत माता की तस्वीर धार्मिक है : शिवनकुट्टी

कोझिकोड (केरल), एजेंसी। केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राजभवन में आधिकारिक समारोहों के दौरान भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की कड़ी आलोचना की। मंत्री ने इसे धार्मिक तस्वीर करार दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्यक्रमों के दौरान ऐसी तस्वीर की पूजा करना संविधान के मूल सिद्धांतों को नष्ट करने के समान है। राजभवन में आयोजित समारोहों में भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित करने के फैसले को लेकर केरल में तीखी सियासी बयानबाजी और सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों के बाद शिवनकुट्टी ने यह टिप्पणी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें