Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJyotiraditya Scindia Criticizes Rahul Gandhi for Insulting Disabled Individuals

सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की आलोचना की, जिन्होंने दिव्यांगजनों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सिंधिया ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजन शब्द गढ़ा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 June 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

ग्वालियर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिव्यांगजनों को कथित तौर पर अपमानित करने वाला शब्द इस्तेमाल करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की। भाजपा नेता ने उन्हें याद दिलाया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजन शब्द गढ़ा था। गांधी का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे स्वागत योग्य बदलावों के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करने के बजाय गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तीन जून को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके लिए रेस का घोड़ा, बारात का घोड़ा और लंगड़े घोड़े जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई में नई जान फूंकने के संदर्भ में यह उदाहरण दिया था। राज्य में दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की संक्षिप्त 15 महीने की अवधि को छोड़कर कांग्रेस पार्टी 2003 से सत्ता से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें