पचास साल बाद भी कांग्रेस की सोच आपातकाल वाली: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे भयावह दौर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और विचारधारा 50 साल बाद भी नहीं बदली है। सिंधिया ने भाजपा और कांग्रेस की...

गुना (मध्य प्रदेश), एजेंसी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे भयावह दौर करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि 50 साल बाद भी कांग्रेस की सोच और विचारधारा नहीं बदली है। आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह भी कहा कि जहां भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम की है वहीं कांग्रेस की विचारधारा ‘नेता प्रथम की है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मामलों के मंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन कोई भी देशवासी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा, क्योंकि इस दिन कांग्रेस पार्टी की कुर्सी हिल रही थी और सत्ता के नशे में हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधियों को काल कोठरी में डाल दिया गया था।
सिंधिया ने कहा कि उस दौर में ‘इंदिरा इज इंडिया का जो नारा दिया गया था, वह कांग्रेस पार्टी के घमंड की पराकाष्ठा थी। उन्होंने कहा, आज 50 साल बाद भी कांग्रेस पार्टी की शैली और विचारधारा नहीं बदली। जहां भाजपा की विचारधारा नेशन फर्स्ट की है वहीं कांग्रेस की विधारधारा पार्टी और लीडर फर्स्ट की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।