Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJP Nadda Urges BJP Workers to Prepare for Upcoming Panchayat Elections in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश::पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2024 में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नड्डा ने बताया कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
हिमाचल प्रदेश::पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : नड्डा

शिमला, एजेंसी। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव अगले साल जनवरी में होने की संभावना है। सोलन में हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रमुख ने बताया कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ‘संकल्प से सिद्धि तक पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी ‘विकसित भारत की शपथ दिलाने के लिए सभी मंडलों में ‘संकल्प सभा आयोजित करेगी।

उन्होंने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें