Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJay Prakash Narayan Library in NDMC Set to Open by September

सितंबर तक एनडीएमसी का पुस्तकालय तैयार होगा

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के मंदिर मार्ग पर बन रहा जय प्रकाश नारायण पुस्तकालय सितंबर तक तैयार हो जाएगा। उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि पुस्तकालय का लगभग 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 24 June 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
सितंबर तक एनडीएमसी का पुस्तकालय तैयार होगा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के मंदिर मार्ग पर बन रहा जय प्रकाश नारायण पुस्तकालय सितंबर तक तैयार हो जाएगा। उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि पुस्तकालय का लगभग 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह पुस्तकालय विशेष रूप से वाल्मीकि सदन, मंदिर मार्ग, गोल मार्केट और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। यह तीन मंजिला भवन में तैयार हो रहा है और अगस्त तक फर्नीचर, आईटी सिस्टम और पुस्तकें आ जाएंगी। एनडीएमसी की ओर से पहले ही आठ पुस्तकालयों का संचालन किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें