खेल : भारतीय महिला पहलवानों ने टीम खिताब जीता
भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार स्वर्ण और पांच रजत पदक सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीते। प्रियांशी, रीना, सृष्टि और प्रिया ने...

वुंग ताऊ (वियतनाम), एजेंसी। भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण और पांच रजत सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीतकर टीम खिताब पर कब्जा किया। प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। नेहा शर्मा (57 किग्रा), तन्वी (59 किग्रा), प्रगति (62 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) ने रजत पदक जीते। हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको-रोमन शैली में सुमित ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, नितेश (97 किग्रा) और अंकित गुलिया (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में विक्की ने 97 किग्रा वर्ग में पीला तमगा जीता। निखिल (61 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), चंद्रमोहन (79 किग्रा) और सचिन (92 किग्रा) भी स्वर्णिम दांव लगाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।