Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Women s Hockey Team Relegated from Pro League After 0-3 Loss to China

खेल : चीन से हार महिला हॉकी टीम प्रो लीग से रेलीगेट

चीन से हार महिला हॉकी टीम प्रो लीग से रेलीगेट बर्लिन। भारतीय महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 June 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
खेल : चीन से हार महिला हॉकी टीम प्रो लीग से रेलीगेट

चीन से हार महिला हॉकी टीम प्रो लीग से रेलीगेट बर्लिन। भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को चीन से 0-3 से हार प्रो लीग से रेलीगेट हो गई। इस हार से टीम का तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहना तय कर दिया। यूरोपीय चरण में भारत की यह लगातार सातवीं हार है। भारत के नाम 15 मैचों में 10 अंक हैं। टीम लीग के अपने आखिरी मैच में रविवार को फिर चीन से खेलेगी। भारत अगर अपने आखिरी मैच में चीन को हरा भी देता है तब भी वह 12 अंक तक ही पहुंचेगा। चेन यांग (21वें मिनट) और झांग यिंग (26वें मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किए, जबकि आनहुल यू (45वें मिनट) ने मैदानी गोल कर भारत के खिलाफ चीन को यादगार जीत दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें