Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Navy Prepares for Operation Sindoor Foils Enemy Attempts

दुश्मन को कड़ा जवाब देने की पूरी तैयारी थी: नौसेना

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन की हर कोशिश को नाकाम करने की पूरी तैयारी की थी। नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय युद्धपोत, पनडुब्बी और विमान दुश्मन को जवाब देने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 June 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
दुश्मन को कड़ा जवाब देने की पूरी तैयारी थी: नौसेना

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन की हर कोशिश को नाकाम करने की पूरी तैयारी की थी। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को नौसेना भवन में एक अलंकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही। भारतीय नौसेना प्रमुख ने कहा कि समुद्र क्षेत्र में भारतीय युद्धपोत, पनडुब्बी और नौसेना के विमान दुश्मन को जवाब देने के लिए तैयार थे। दुश्मन पर सटीक और सही तरीके से हमले ने सेना की रणनीति को दिखाया। इसी का नतीजा था कि दुश्मन को संघर्ष विराम के लिए अपील करनी पड़ी। नौसेना प्रमुख ने भारत के रूख ‘हर आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ऑपरेशन को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सुरक्षा को लेकर चुनौतियां हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। नौसेना अधिकारियों को सम्मान कार्यक्रम के दौरान नौसेना प्रमुख ने कॉमोडोर कार्तिक श्रीमल को ऑपरेशन संकल्प के दौरान बेहतर योगदान के लिए युद्ध सेवा मेडल दिया। ये पहला मौका है जब नौसेना के नए भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालूम हो कि नौसेना ने दिसंबर 2023 में लाल सागर, अदन की खाड़ी, अरब सागर और सोमालिया के पूर्वी तट पर एंटी ड्रोन, एंटी मिसाइल ऑपरेशन चलाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें