जासूसी मामले की पैकेज स्टोरी::::::छह साल पहले विशाल नौसेना में भर्ती हुआ था
रेवाड़ी के गांव पुंसिका के निवासी विशाल यादव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह नौसेना में छह साल से कार्यरत था और रेवाड़ी की उत्तम नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता...

रेवाड़ी, संवाददाता। पाक के लिए जासूसी में गिरफ्तार नौसेना कर्मी विशाल यादव मूलरूप से रेवाड़ी के गांव पुंसिका का रहने वाला है। फिलहाल वह रेवाड़ी की उत्तम नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। अभी उसके घर पर ताला लगा हुआ है। छह साल पहले वह नौसेना में भर्ती हुआ था। विशाल के एक पड़ोसी ने बताया कि उसका एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों की छुट्टियां होने के कारण उसकी पत्नी सान्या मायके गई हुई है। विशाल अपनी मां के साथ उत्तम नगर कॉलोनी में रह रहा था। उसके पिता सुनील यादव हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
12 साल पहले उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।