Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Navy and Royal Navy Conduct Joint Naval Exercise in Arabian Sea

भारत- ब्रिटेन की नौसेना ने अरब सागर में किया अभ्यास

भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने उत्तरी अरब सागर में संयुक्त नौसैन्य अभ्यास किया। यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसमें भारतीय नौसेना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
भारत- ब्रिटेन की नौसेना ने अरब सागर में किया अभ्यास

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के 'कैरियर स्ट्राइक ग्रुप' ने उत्तरी अरब सागर में संयुक्त नौसैन्य अभ्यास किया। अभ्यास समुद्री सुरक्षा और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास नौ और दस जून को आयोजित किया गया। इसमें भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट 'आईएनएस तबर', पनडुब्बी और पी8आई विमान ने भाग लिया। वहीं ब्रिटेन के 'एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स' और 'एचएमएस रिचमंड' पोत शामिल हुआ। इस दौरान एकीकृत हेलीकॉप्टरों का नियंत्रण, सामरिक युद्ध कौशल, समन्वित पनडुब्बी विध्वंसक अभियान और अधिकारियों के बीच पेशेवर आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें