Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Army s Operation Sindoor Inflicts Heavy Damage on Adversaries

भारतीय सेना ने विरोधी पक्ष को पहुंचाई जबरदस्त क्षति: सीआईएससी

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत विरोधियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सीआईएससी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भारतीय सेनाओं का आधुनिकीकरण जारी है और अब आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 June 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना ने विरोधी पक्ष को पहुंचाई जबरदस्त क्षति: सीआईएससी

नई दिल्ली, एजेंसी। ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने विरोधी पक्ष को जबरदस्त क्षति पहुंचाई। चीफ ऑफ इंट्रीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को एक कार्यक्रम में ये बात कही। सीआईएससी ने कहा कि संघर्ष के 88 घंटे बताते हैं कि कोई भी स्वाभिमानी राष्ट्र या सशस्त्र सेना इतने कम समय में आत्मसमर्पण नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं का आधुनिकीकरण का दौर जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने को मंजूर दी है। इन विमानों का डिजाइन और निर्माण भारत में होगा। जब उनसे पूछा गया कि चीन पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का जे-35 लड़ाकू विमान दे सकता है।

इसपर उन्होंने कहा कि हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के समन्वय और संयुक्त प्रयासों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं करगिल युद्ध के समय से ही एकसाथ कदमताल कर रही हैं। आंतकवाद पर कड़ा प्रहार करेगा भारत: रक्षा सचिव नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा सचिव आरके सिंह ने भारत के न्यू नॉर्मल पर कहा कि दशकों से चली आ रही सहनशीलता की नीति समाप्त हो गई है। अब आतंकवाद पर कड़ा प्रहार होगा। रक्षा सचिव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को अपनी संपत्ति मानता है। जब वे मारे जाते हैं तो पाक मातम मनाता है। उन्होंने बताया कि संघर्ष के दौरान पाक सेना के डीजीएमओ ने नौ मई को भारत से बात करने की कोशिश की लेकिन भारत ने मना कर दिया। पाक डीजीएमओ ने फिर से संपर्क साधा और संघर्ष विराम की मांग की। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच जो कुछ हुआ उसकी जानकारी भारत को पहले से थी। भारत ने पाक से संघर्ष के दौरान उसके आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और आंतकी समूहों को संदेश दिया कि अब उनकी खैर नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें