बेकाबू कार की टक्कर से तीन घायल
नई दिल्ली के नरेला इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायलों...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 06:30 PM

नई दिल्ली, प्र.सं.। नरेला इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक और एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नरेला निवासी 60 वर्षीय जगदंबा प्रसाद बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक ई-रिक्शा से जा भिड़ी। इससे ई-रिक्शा सवार शोएब और आमिर भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।