Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGanga Water Fit for Bathing Drinking Water Improvement Underway in India

दिल्ली में यमुना का पानी तीन साल में पीने लायक होगा: पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि यमुना की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। अगले तीन साल में यमुना का पानी नहाने लायक और छह साल में पीने लायक बनाया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में यमुना का पानी तीन साल में पीने लायक होगा: पाटिल

- गंगा का जल नहाने लायक हुआ, पीने लायक बनाने पर चल रहा काम नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि दिल्ली में यमुना नदी की सफाई का काम तेज हो गया है। तीन साल में इसका पानी पीने लायक हो जाएगा। जल जीवन मिशन के पूर्णता की तरफ बढ़ने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2028 में हर घर नल से जल का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही देश का पहला नदी जोड़ केन-बेतवा को भी चार साल में पूरा कर लिया जाएगा। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा देते हुए पाटिल ने कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई का काम तेजी से चल रहा है।

यहां पर 48 किलोमीटर के क्षेत्र में 35 दिनों में जलकुंभी हटाने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा कर लिया गया है। अगले डेढ़ साल में यहां पर इसका पानी नहाने लायक और उसके अगले डेढ़ साल में पीने लायक बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो बड़े नाले हैं जिनमें पानी का प्रवाह इतना तेज है कि उन पर एसटीपी नहीं बनाया जा सकता है। इन नालों में मिलने वाले 102 नालों पर एसटीपी बनाए जा रहे हैं। गंगा के पानी को यमुना में लाने को लेकर भी व्यावहारिकता का पता लगाया जा रहा है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। 15 करोड़ घरों तक पहुंच चुके हैं। अब केवल चार करोड़ घर बचे हैं। इनको भी नल से जल से जोड़ने का काम भी 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। हर घर नल से जल से 25 लाख महिलाओं का ढाई करोड़ घंटा समय बच गया। ‘नमामि गंगे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे नदियों की हालत बदल रही है। गंगा का जल आज नहाने लायक हो गया है जल्द यह पीने जैसा हो जाएगा। देश में जन भागीदारी से जल संभरण किया जा रहा है। 31 मई तक 32 लाख स्ट्रक्चर खड़े कर दिए गए। चीन और अमेरिका मिला कर जितना पानी जमीन से खींचते हैं उससे कहीं ज्यादा पानी हम खींचते हैं, इसके दुष्परिणाम हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें