ईरान ने फ्रांस में समस्या पैदा करने के लिए ड्रग तस्करों का इस्तेमाल किया : मंत्री
ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद फ्रांस हाई अलर्ट पर है। आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने आरोप लगाया है कि ईरान देश में अवैध गतिविधियों के लिए ड्रग्स तस्करों का सहारा ले रहा है। उन्होंने...

पेरिस, एजेंसी। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद फ्रांस हाई अलर्ट पर है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने रविवार को ईरान पर आरोप लगाया कि वह हमारे देश में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ड्रग्स तस्करों का सहारा ले रहा है। रिटेलो ने यह नहीं बताया कि फ्रांस में क्या गतिविधियां की गई थीं और उन्होंने कोई सबूत भी नहीं दिया है। सुरक्षा के बढ़ते खतरे को लेकर रिटेलो ने जुलाई 2018 में पेरिस के पास एक रैली को उड़ाने की नाकाम साजिश का भी जिक्र किया, जहां फ्रेंको-जर्मन-बेल्जियम के संयुक्त अभियान के बाद कई ईरानियों को गिरफ्तार किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।