Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFour Militants Arrested in Manipur with Weapons and Ammunition

मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चार सेल्फ-लोडिंग राइफल, लाइट मशीन गन, स्नाइपर राइफल, हथगोले और डेटोनेटर सहित हथियार और गोलाबारूद जब्त किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन प्रेपक (पीआरओ) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद का जखीरा जब्त हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान थिंगबैजम फिलिप सिंह, लौरेम्बम कुमार मेइती, लैशराम हरिदास और युमनाम आकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उग्रवादियों को रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के बाद जिले के कालिका की तलहटी में तलाश अभियान चलाकर हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा जब्त किया गया। हथियारों में चार सेल्फ-लोडिंग राइफल और 10 मैगजीन, एक लाइट मशीन गन, एक .303 मॉडिफाइड स्नाइपर और दो मैगजीन, 82 कारतूस, पांच हथगोले और नौ डेटोनेटर (बम) शामिल हैं।

दिव्यांग की हत्या में मैतेई नेता गिरफ्तार : इंफाल पश्चिम जिले में एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए मैतेई संगठन ‘अरम्बाई तेंगोल (एटी) के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नेता की पहचान युमनाम हुइड्रोम थियाम लीशांगखोंग निवासी 35 वर्षीय लोंगजाम खाबा सिंह के रूप में हुई है। वह पाओबिटेक मयाई लेइकाई के मोहम्मद चेसम पुत्र अब्दुल कादिर की हत्या का मुख्य आरोपी है। 11 जून को लापता हुए चेसम का शव सामुरोऊ नाओरेम में मिला था। उसे वहीं दफना दिया गया था। लोंगजाम को पुलिस ने रविवार को मोंगसांगेई माखा लीकाई से गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड में अब तक एटी के सात सदस्यों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चेसम का शव 17 जून को कार्यकारी मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक टीम और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया था। इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुए और इंफाल घाटी में कई मुस्लिम संगठनों ने इसकी निंदा की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें