Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFormer Student Union President Nirmal Chaudhary Arrested During Exam in Jaipur

जयपुर में सड़क जाम करने के मामले में छात्र नेता गिरफ्तार

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जयपुर पुलिस ने परीक्षा देते समय गिरफ्तार किया। अभिमन्यु पूनिया, जो युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, भी विश्वविद्यालय में मौजूद थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
जयपुर में सड़क जाम करने के मामले में छात्र नेता गिरफ्तार

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय पकड़ा संगरिया के विधायक एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को भी थाने ले जाया गया जयपुर, एजेंसी। जयपुर पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सड़क जाम करने के मामले में एक छात्र नेता को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। गांधी नगर थाने में वर्ष 2022 में भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

निर्मल चौधरी पर गांधी नगर थाने के तत्कालीन थानाधिकारी के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है। तेजस्वनी गौतम ने कहा, जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद निर्मल को शनिवार सुबह राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से हिरासत में लिया गया, जहां वे परीक्षा देने गए थे। संगरिया के विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया भी उनके साथ विश्वविद्यालय में मौजूद थे। उन्हें गांधी नगर थाने भी ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि पूनिया को हिरासत में नहीं लिया गया है। परीक्षा के समय गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण : गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया व निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र का उल्लंघन है। भाजपा सरकार ने पहले डॉ. राकेश विश्नोई के परिजनों की बात तक नहीं सुनी। जब इन जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ न्याय के लिए धरना-प्रदर्शन किया तो इन पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया। जनप्रतिनिधियों को जनहित में आवाज उठाने का अधिकार है। राज्य सरकार अविलंब उन्हें रिहा करे। यह यह मामला : उल्लेखनीय है कि जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर राकेश चौधरी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें जोधपुर से जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। निर्मल चौधरी, अभिमन्यु पूनिया और अन्य ने परिजनों के साथ एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया और एसएन मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ डॉक्टर पर डॉ. राकेश को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी धरने के दौरान मंगलवार को निर्मल चौधरी की एक पुलिस अधिकारी से कहासुनी हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें