कैलश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था रवाना
गंगटोक में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को नाथूला से रवाना हुआ। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साल कुल 750 लोगों का चयन किया...

गंगटोक, एजेंसी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को सिक्किम के नाथूला से रवाना हुआ। यात्री दल के साथ दो संपर्क अधिकारी भी शामिल हैं। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने पूर्वी सिक्किम में आयोजित एक कार्यक्रम में झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों को रवाना किया। उन्होंने छह साल बाद एक बार फिर यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राव ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। राव ने बताया कि 33 यात्रियों के पहले दल के साथ दो संपर्क अधिकारी भी यात्रा पर जा रहे हैं।
इस साल यात्रा के लिए 750 लोगों का चयन किया गया है। उनमें से दस दलों में 500 यात्री नाथूला के रास्ते जबकि 250 श्रद्धालु लिपुलेख पास से होकर कैलाश मानसरोवर पहुचेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।