Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFire Disrupts Delhi Metro Services on Pink Line for Over 5 Hours

त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर आग, पांच घंटे सेवा प्रभावित रही

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर एक तकनीकी कक्ष में आग लगने से धुआं फैल गया। आग पर काबू पाने के बाद भी मेट्रो सेवाएं पांच घंटे तक प्रभावित रहीं। सिग्नलिंग और ऑटो फेयर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 June 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर आग, पांच घंटे सेवा प्रभावित रही

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर स्थित त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर एक तकनीकी कक्ष में आग के बाद उठे धुएं से अफरा-तफरी मच गई। आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन उसके चलते उत्पन्न हुई तकनीकी खामी के चलते मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से पांच घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं। इस घटना के चलते स्टेशन पर सिग्नलिंग और ऑटो फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। मेट्रो के मुताबिक घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे हुई। स्टेशन पर बने एक तकनीकी कक्ष से धुआं उठता देख जांच करने पर उसमें आग लगने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची फायर की टीम ने तत्काल उसपर काबू पाया। मगर तकनीकी कक्ष में आग का असर मेट्रो परिचालन पर पड़ा। त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर सिग्नलिंग सिस्टम व यात्रियों के प्रवेश निकास का गेट ठप हो गया। मेट्रो के मुताबिक सिग्नलिंग में खराबी के चलते स्टेशन के दोनों दिशाओं से आ रही ट्रेनों को सुरक्षा कारणों से सिर्फ 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलाया जा रहा है। पिंक लाइन के अन्य हिस्सों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। डीएमआरसी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर और ट्रेनों के अंदर लगातार घोषणाएं की जा रही थीं। मरम्मत कार्य साढ़े चार बजे के करीब पूरा हो गया। यात्रियों को हुई परेशानी इस तकनीकी खामी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। त्रिलोकपुरी स्टेशन पर खड़े एक यात्री रीतेश ने बताया कि, हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी कि ट्रेन कब आएगी। ऑफिस जाने में देर हो गई। वहीं, एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्टेशन पर ट्रेन बहुत धीरे चल रही थी। डीएमारसी ने यात्रियों से अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। यूपीएस पैनल में आग लगने से भर गया था धुआं दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 11:10 बजे त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के सिग्नल रूम में धुआं फैलने की सूचना मिली। सूचना के तत्काल बाद दमकल की चार गाड़ियों समेत दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जांच में पता चला कि आग सिग्नल रूम में मौजूद यूपीएस पैनल में लगी थी जिसके चलते पूरे कमरे में धुआं भर गया था। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग व धुएं पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग की बात सामने आ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें