Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Hospital Scam Congress Questions BJP and AAP Leaders

हॉस्पिटल घोटाले पर कांग्रेस ने पूछे सवाल

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के हॉस्पिटल घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
हॉस्पिटल घोटाले पर कांग्रेस ने पूछे सवाल

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के हॉस्पिटल घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा से सवाल पूछे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जब अरविंद केजरीवाल इस घोटाले के सूत्रधार हैं, तो उनके खिलाफ अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई? सीबीआई ने अब तक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज क्यों नहीं की? क्या यह राजनीतिक मजबूरियों और दबावों का नतीजा है कि जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को सौंप दी गई है? अगर पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त था, तो उस समय के उपराज्यपाल और अन्य संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर निजी ठेकेदारों से सांठगांठ हुई है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या यह तथ्य नहीं है कि यही ठेकेदार भाजपा के इशारे पर पहले पंजाब में कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाते रहे जिसे पंजाब में विपक्ष में रहते केजरीवाल ने हवा दी और बाद में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार से हजारों करोड़ के ठेके हासिल करते रहे? देवेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना संकट में हुए हजारों करोड़ के हॉस्पिटल घोटाले में कांग्रेस पार्टी एक निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी सीबीआई जांच की मांग करती है, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को कीचड़ उछालने या मामले को ढकने का अवसर न मिले।

यह मामला भी अन्य घोटालों की तरह भाजपा और आप के नेताओं की आपसी साठगांठ को उजागर करता प्रतीत होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें