Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Civic Body Plans Pump Installations to Combat Monsoon Flooding

जहां जलभराव की आशंका, वहां लगेंगे पंप

दिल्ली नगर निगम ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पंप लगाने की योजना बनाई है। निगम ने 60 से अधिक जलभराव के स्थानों की पहचान की है। बारिश के दौरान पानी भरने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 June 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
जहां जलभराव की आशंका, वहां लगेंगे पंप

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने संवेदनशील स्थानों पर पंप लगाने की योजना बनाई है। निगम ने 60 से अधिक जलभराव के संवेदनशील स्थानों की पहचान की है। इन सभी स्थानों पर 24 घंटे सातों दिन मानसून के दौरान निगम कर्मचारियों की तैनाती होगी। बारिश के दौरान पानी भरने पर पंप के जरिए एक घंटे में उसे बाहर निकाल दिया जाएगा। अतिसंवेदनशील स्थानों पर बड़ी मशीनें भी लगाई जाएंगी। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बीते दो महीने में महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जय भगवान यादव और निगम आयुक्त अश्विनी कुमार सभी जोन के उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं।

इसे देखते हुए पोर्टेबल पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में निगम के अधिकारियों ने बताया कि जलभराव के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने के बाद वहां पर कई व्यवस्था की है। पोर्टेबल पंपिंग स्टेशन लगाने की भी तैयारी है। निगम के पास 450 से अधिक पंप हैं। 72 पंपिंग स्टेशन हैं। अन्य विभागों के साथ मिलकर पंप को और बढ़ाएंगे। इन स्थानों पर समस्या अधिक किराड़ी के 100 फुटा रोड, हरि नगर, जेल रोड, मायापुरी चौक, राजेंद्र नगर और राजेंद्र नगर के बाजार के आसपास के इलाके, पहाड़गंज, जखीरा अंडरपास में जलभराव की समस्या होती है। साथ ही आजाद मार्केट के पास रेल अंडरब्रिज किशनगंज, पीतमपुरा के विभिन्न सोसायटियों के आसपास के क्षेत्र व अंदरूनी सड़कों, त्रिनगर, अशोक विहार, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र, हैदरपुर गांव, रिठाला गांव के आसपास के क्षेत्र में भी हर साल जलभराव होता है। मंगोलपुरी, गीता कॉलोनी रोड, मयूर विहार फेज-3, मुंडका मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाके और मुंडका के आसपास के गांव में, नांगलोई व इसके मेट्रो स्टेशन के नजदीक, मलकागंज रोड, जहांगीरपुरी, समयपुर और लिबासपुर अंडरपास के क्षेत्र में भी बारिश के दौरान पानी भरता है। इन स्थानों को निगम ने चिह्नित किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें